Maharashtra

मुंबई एयरपोर्ट पर बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुंबई एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी देने वाले शख्स को सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

सहार पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर अज्ञात शख्स ने सोमवार को धमकी भरा काल किया था। इससे एयरपोर्ट पर सुरक्षा की समीक्षा की गई और तलाशी अभियान भी चलाया गया था। इस धमकी शिकायत सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी। इसलिए पुलिस ने काल ट्रेस कर संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। अभी तक इस मामले में धमकी देने के मकसद का खुलासा नहीं हो सका है।

—————————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top