Bihar

भाजपा द्वार बेतिया में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा द्वार बेतिया में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

बेतिया, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बेतिया परिसदन में आज भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव के अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जिला के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर थे। वहीं मुख्य रूप से जिला प्रभारी विनोद सिंह भी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि बेतिया भाजपा जिला संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग एक लाख पचास हजार से अधिक सदस्य बना चुके हैं जबकि तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है वह भी बेतिया भाजपा जिला संगठन के कार्यकर्ता पुरा कर ही लेंगे।

वहीं सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ 16 अक्टूबर से शुरू हो गया है बेतिया भाजपा जिला संगठन के सभी कार्यकर्ता यह भी मापदंड को पुरा करते हुए सक्रिय सदस्य बनेंगे और पूरे विहार में सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनेंगे ऐसी आशा और विश्वास किया है।

उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक रवि सिंह जिला सदस्यता संयोजक मनोज सिंह जिला उपाध्यक्ष सह सक्रिय सदस्यता संयोजक उमेश पाण्डेय बगहा जिला प्रभारी सह सक्रिय सदस्यता सहयोगी आनंद सिंह जिला सदस्यता सह संयोजक सह सक्रिय सदस्यता सहयोगी सदस्य शिवेंद्र शिबू अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक एडवीन शर्मा महामंत्री मुन्ना तिवारी धर्मेद्र सिंह मनु पाण्डेय कार्यालय प्रभारी अक्षय राज सिंह कृष्णा पासवान नौतन विधानसभा प्रभारी प्रमोद सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Most Popular

To Top