Uttar Pradesh

उपचुनाव में जनता का मत और आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा : मनीष शुक्ला

मनीष शुक्ला

लखनऊ, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभाओं में उपचुनाव की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जनता का मत और आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। प्रदेश की नौ की नौ सीट भाजपा की झोली में जायेगी।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा पहले से ही काम कर रही है। ​विधानसभा प्रभारियों, विधानसभा संयोजकों की घोषणा की जा चुकी है। ​मंत्रिपरिषद के सदस्य विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की नौ की नौ विधानसभा सीट भाजपा जीते इसके लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। डबल इंजन सरकार के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर हम जनता के बीच जायेंगे। गांव गरीब किसान के लिए जो काम किया गया है। मूलभूत सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। कानून का शासन स्थापित किया गया है। इसके आधार पर पूरा भरोसा है जनता का मत और आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा।

मनीष शुक्ला ने कहा कि इंडी गठबंधन लोकसभा के चुनाव के बादं खुलकर अपराधियों के साथ, माफियाओं के साथ, जाली नोटों के व्यापारियों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुलेआम बलात्कारी के पक्ष में डीएनए टेस्ट की मांग करते हुए नजर आये हैं। जनता के सामने इंडी गठबंधन की पोल खुल चुकी है। जनता को विकास चाहिए और विकास एनडीए के साथ संभव है।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top