Bihar

अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन में बिहार चमका : विजय चौधरी

पटना, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिला एशियाई हॉकी चैम्पियन ट्राफी का आयोजन 11 से 20 नवम्बर तक राजगीर में होना सभी बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। इसमें चीन, जापान, सिंगापुर, कोरिया सहित एशिया के छह देशों की महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी। इसके पूर्व इस ट्राफी का आयोजन चीन, जापान एवं सिंगापुर में हुआ था। इस बार बिहार ने खेलों के लिए विकसित आधारभूत संरचना के बल पर मेजबानी की बाजी मार ली।

आज जद (यू) कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राजगीर में खेल विश्वविद्यालय के साथ-साथ खेल अकादमी की भी स्थापना की गई, जिसके कारण पर्याप्त आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हुआ। फिर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नियमावली बनाई गई, जिसके तहत साढ़े तीन सौ से भी अधिक बिहार के खिलाड़ियों की विभिन्न स्तर पर सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति की गई है। इन नीतियों के साथ इस ट्राफी के आयोजन से बिहार के युवाओं एवं छात्रों में गजब का उत्साह का माहौल है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top