Bihar

ग्लोबल हैंड वाश डे पर कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में शामिल विधायक और अन्य

भागलपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । ग्लोबल हैंड वाश डे के अवसर पर मंगलवार को डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मदनलाल बालिका मध्य विद्यालय भागलपुर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया‌।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापिका अर्पणा कुमारी, संगीता तिवारी, डॉ प्रेम नाथ रंजन, इंजीनियर मिथिलेश कुमार, समाजसेवी कमल जायसवाल और जिला प्रमुख शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गान, मनमोहन नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति की गई। विद्यालय में बच्चों के द्वारा चित्रकला, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित उत्कृष्ट बच्चों को विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार के द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हर साल 15 अक्टूबर को लोगों को स्वास्थ्य के लिए हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया जाता है। हाथ धोना सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोगों को रोकथाम के लिए सही से हाथ की स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल हैंड वॉश डे हर वर्ष एक थीम होता है। इस वर्ष का थीम स्वच्छ हाथ अभी भी महत्वपूर्ण क्यों है। प्रधानाध्यापिका अर्पणा कुमारी ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को बीमारियों और संक्रमण को रोकने के लिए साबुन से हाथ धोने के बारे में जागरूक करना है। लोगों को अपने हाथों धोने की आदतों में सुधार करने के लिए प्रेरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षा समाज के प्रतिष्ठित लोग, विद्यालय समन्वयक, चंद्रकांत भारती, आनंदी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top