Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पंहुचे

mukyamantri visnudev say

जगदलपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए आज मंगलवार दोपहर 1 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री वन मंत्री केदार कश्यप एवं भाजप प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचे।

दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, चित्रकाेट विधायक चैतराम अटामी, चित्रकूट विधायक विनायक गाेयल, पूर्व सांसद सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जगदलपुर विधायक संताेष बाफना, पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, भाजपा बस्तर जिला रूप सिंह मांडवी सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दाैरान बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किय। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कुछ देर रूकने के बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीधे दसराहा पसार के लोकार्पण के लिए पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री दसराहा पसरा का अवलाेकन कर रहे हैं। बस्तर दसराहा पसार के लोकार्पण के बाद सीधे वे बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण कायर्क्रम में शामिल हाेंगे, इसके बाद वे बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित पदाधिकारियाें के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद राजनादगांव के अपने नियत कार्यक्रम के लिए रवाना हाे जायेंगे।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top