Sports

41वीं नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट में उप विजेता रही मप्र राज्य हॉकी अकादमी की टीम

पदक के साथ मप्र राज्य हॉकी अकादमी की टीम

भोपाल, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । शिवाजी स्टेडियम नई दिल्ली में 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित 41वीं नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट में मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के हॉकी खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

इस हॉकी टूर्नामेन्ट में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुये फायनल में प्रवेश किया था। सोमवार को टूर्नामेन्ट का फायनल मुकाबला म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी भोपाल और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के मध्य खेला गया। टूर्नामेन्ट में मप्र राज्य हॉकी अकादमी भोपाल की टीम नवल टाटा जमशेदपुर से 5-1 से परास्त होकर उप विजेता बनी।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के हॉकी टीम की उनकी अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस हॉकी टूर्नामेन्ट में देश भर की 28 ख्याति प्राप्त टीमों ने प्रतिभागिता की थी। टूर्नामेन्ट में उप विजेता रही म.प्र. राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीरदार और प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top