Uttar Pradesh

सजायाफ्ता नहीं बन पाएंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य : प्रकाश पाल

सजायाफ्ता नहीं बन पाएंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य : प्रकाश पाल

कानपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सक्रिय सदस्यता ऐसे व्यक्ति को नहीं दी जाएगी, जो व्यक्ति सजायाफ्ता है। यदि कोई तथ्यों को छिपाकर सदस्य बन भी जाता है तो पार्टी उसे तत्काल निकालकर बाहर कर देगी। यह जानकारी सोमवार को कानपुर गुरु नानक धर्मशाला कौशलपुर में हुई भाजपा कानपुर उत्तर की सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दी।

उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष और उसकी कमेटी को छोड़कर, जो भी व्यक्ति मंडल पदाधिकारी बनना चाहेगा, उसको उसके विधान सभा में कम से कम 50 सामान्य सदस्य बनाने पड़ेंगे तभी वह सक्रिय सदस्य बन पाएगा। इसके साथ ही उसको मंडल की कमेटी में सक्रिय सदस्य होने पर ही दायित्व दिया जाएगा। एक नवंबर से 5 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन होगा। यदि कोई व्यक्ति सजायाफ्ता है तो वह सक्रिय सदस्य नहीं बन सकता।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने की। दीपू पांडे ने बताया की 15 अक्टूबर को रात 12 बजे से सामान्य सदस्यता अभियान समाप्त हो जायेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से कामावती सिंह विधायक नीलिमा कटियार, जितेंद्र विश्वकर्मा, आनंद मिश्रा जन्मेजय सिंह विनय पटेल, पूनम कपूर, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर वात्सेय त्रिपाठी, अभिमन्यु सक्सेना प्रशांत पाल, विप्लव शर्मा विवेक पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top