HimachalPradesh

केंद्र से मिल रही मदद के लिए सुुक्खू सरकार जताए प्रधानमंत्री का आभार : विश्व चक्षु

प्रदेश भाजपा श मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु।

धर्मशाला, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार जिस थाली में खा रही है उसी में छेद कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के बदले सरकार के मुख्यमंत्री और सभी छोटे-बड़े नेता केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व को कोसने से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

सोमवार को यहां जारी एक बयान में विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार दो बार समय से वेतन और पेंशन देने में नाकाम हुई हैै। तीसरी बार भी ऐसे ही स्थिति होने वाली थी, मगर केंद्र सरकार द्वारा स्टेट टैक्स शेयर के 1479 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान हिमाचल प्रदेश के लिए किया गया, जिसके चलते मुख्यमंत्री आज यह कहने की स्थिति में है कि वे दिवाली के पहले प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन दे सकते हैं। केंद्र सरकार के इतने बड़े सहयोग के बाद भी मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके मंत्रियों ने केंद्र सरकार के बारे में एक भी अच्छा शब्द नहीं कहा है। इसलिए मुख्यमंत्री को शिष्टाचार दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार चलाने में नाकाम रहे सुक्खू को अब नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि पिछले दो सालों में ही विकास के मामले में प्रदेश कई वर्ष पीछे चला गया है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top