CRIME

दिल्ली का भगौड़ा अभिषेक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अररिया फोटो:गिरफ्तार अभिषेक के साथ दिल्ली पुलिस और घुरना थाना पुलिस

अररिया, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

नरपतगंज की घुरना थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने सोमवार को भगौड़ा अभियुक्त अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। दिल्ली की वजीराबाद थाना पुलिस की टीम अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए फारबिसगंज पहुंची थी।

घुरना थाना पुलिस ने अभिषेक को थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से गिरफ्तार किया।अभिषेक कुमार हरिपुर निवासी स्व.आशीष झा के पुत्र हैं और दिल्ली के वजीराबाद थाना कांड संख्या 642/24 दिनांक 12 सितंबर 2024 धारा 64,77,79,351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज मामले में आरोपी हैं।घटना के बाद से वह दिल्ली से भागकर अपने गांव में छिपकर रह रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली के वजीराबाद थाना पुलिस टीम को सौंप दी।वजीराबाद थाना पुलिस गिरफ्तार अभिषेक कुमार को अपने साथ गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top