Maharashtra

मुंबई के पांच टोल नाकों पर हल्के वाहनों के लिए टोल माफी की कैबिनेट से मंजूरी

मुंबई के पांच टोल नाकों पर हल्के वाहनों के लिए टोल माफी की कैबिनेट की मंजूरी

मुंबई, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुंबई के पांच टोलनाकों पर हल्के वाहनों के लिए टोल माफ करने का निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में लिया है। इस फैसले से राज्य सरकार की तिजोरी पर 5 हजार करोड़ का बोझ पड़ने वाला है। यह निर्णय सोमवार रात 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आज कैबिनेट की बैठक में 20 अन्य निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह निर्णय स्थाई है, इसमें चुनाव के बाद भी बदलाव नहीं होगा। कैबिनेट की बैठक में नगर विकास मंत्रालय की ओर से मुंबई के पांच टोल नाकों पर हल्के वाहनों के लिए टोल माफ करने का प्रस्ताव आया था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने सर्व सहमति से मंजूरी दी है। इन टोल नाकों में आनंदनगर टोल प्लाजा, दहिसर टोल प्लाजा, मुलुंड-एलबीएस टोल प्लाजा, वाशी टोल प्लाजा और ऐरोली टोल प्लाजा शामिल है। इस टोल माफी के फैसले के बाद संबंधित ठेकेदार को 5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। इन पांच टोल नाकों में से चार टोल नाके की अवधि 2027 तक है, जबकि एक टोल की अवधि 2029 तक है। टोल माफी के फैसले का वाहन चालकों ने स्वागत किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धारावी पुनर्विकास के लिए मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड की 125 एकड़ जमीन देने का फैसला लिया गया है।

——————————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top