HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः भारत के मिसाइल मैन डॉ. कलाम को कौन नहीं जानता

डॉ. कलाम बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे। फोटो-इंटरनेट मीडिया

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख तमाम वजह से अहम है। यह तारीख भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद्य बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर भी दर्ज है।

बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1686ः मुगल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में भीषण आग। 2500 मकान जलकर राख।

1923ः वर्ष का पांचवां ऊष्णकटिबंधीय तूफान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

1932ः टाटा संस लिमिटेड ने भारत की पहली एयरलाइन की शुरू की। 1935ः टाटा एयरलाइन (कालांतर में एयर इंडिया) की पहली उड़ान।

1949ः त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1951: अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू।

1958ः अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1969ः सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।

1970ः अनवर सदत मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1978ः सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1987: बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या की।

1988: उज्ज्वला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1990ः सोवियत संघ के तत्कालीन राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1996ः फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997ः अरुंधति राय को उनके उपन्यास द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998ः गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999ः चीन ने 12 हजार किलोमीटर तक मार करने वाले डीएफ-41 आईसीबीएम नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2006ः संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

2007ः वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।

2008ः अरविंद अदिग को उनकी पुस्तक द हाइट टाइगर के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012ः ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ब्रिंग अप द बडीज के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013ः फिलीपींस में 7.2 की तीव्रता का भूकंप। 215 से अधिक लोगों की मौत।

जन्म

1922ः प्रसिद्ध संगीतकार शंकर (शंकर-जयकिशन)।

1931ः पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कलाम।

1936ः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना।

1946ः अभेनिता विक्टर बनर्जी।

1952ः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह।

1957ः फिल्म निर्देशक मीरा नायर।

1957ः भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी।

निधन

1595ःमध्यकालीन भारत साहित्यकार फैजी।

1918ः शिरडी के साईं बाबा।

1961ः ख्याति लब्ध कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला।

1999ः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी।

2020ः बॉलीविड की मशहूर ड्रेस डिजाइनर भानु अथैया।

महत्वपूर्ण दिवस

– पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती।

-सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की पुण्य तिथि।

– क्रांतिकारियों की सहयोगी दुर्गा भाभी की पुण्य तिथि।

-श्वेत विश्व छड़ी दिवस।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top