Uttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की 09 परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी    शनिवार को सीमा सड़क संगठन की ओर से निर्मित  प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का  लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित  रहे।

-उत्तराखंड में पूरी हुईं ये परियोजनाएं दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए काफी सहायक होंगी : मुख्यमंत्री

देहरादून, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 09 परियोजनाएं उत्तराखंड की भी शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की 09 परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूरी हुईं बुनियादी ढांचे की ये परियोजनाएं विशेष रूप से दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए काफी सहायक होंगी। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बढ़ाकर और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राज्य के परिदृश्य को बदलने में सहयोग करेंगी। इनसे न केवल पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महत्वपूर्ण रोजगार के अवसरों के सृजन का भी अवसर मिलेगा। ये परियोजनाएं जीवंत ग्राम समुदायों के विकास को गति देंगी और दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करेंगी, जिससे इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों में आर्थिक विकास और रक्षा क्षमताएं दोनों मजबूत होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए पुलों के निर्माण से राज्य में कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। यात्रा के समय को कम करेंगे। इससे धार्मिक और सामान्य पर्यटन के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे और उत्तराखंड को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगे। ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

इन परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण उत्तराखंड में जिन 09 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जनपद में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल है। कुमाऊं क्षेत्र में सुरिंगघाट पुल, चिमला पुल, पैनागढ़ पुल और गोसीगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर प्रसन्न जोशी और कर्नल प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।——————

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top