Uttrakhand

प्रांतीय सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा-2021 परीक्षा में चयनित  अभ्यर्थी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए।

देहरादून, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा-2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता से संपन्न करवाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सख्त नकल विरोधी कानून से परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाने के प्रयासों के चलते ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है। महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। पीसीएस परीक्षा के कैलेंडर समय से जारी हो रहे हैं और परीक्षाएं भी समय से और पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे प्रदेश हित में पूरी कुशलता और निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।

—————-

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top