Uttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन

हवन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
गाय माता का पूजन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति मां महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि का उद्यापन कर हवन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी मां से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख—समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

———–

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top