Uttrakhand

चंपावत जनपद में 44 हजारे बने भाजपा के सदस्य

भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत

चम्पावत, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । चंपावत जनपद में अभी तक 44 हजार से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांगठनिक दृष्टि से जिले में 12 मंडल व मोर्चों की इकाईयां गठित हैं। प्रदेश, जिला, मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी सदस्यता अभियान में लगातार जुटे हुए हैं।

जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि इस चरण का अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क कर घर-घर जाकर छूटे लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित करेंगे। किसी भी पदाधिकारी को न्यूनतम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है,तभी वह सक्रिय सदस्य बन पाएगा और भविष्य में संगठन में पद के लिए दावेदारी कर सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निवेदन किया है।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Most Popular

To Top