Uttrakhand

मंत्री जोशी ने हरियाणा जीत पर कार्यकर्ताओं को जलेबी खिलाकर मनाया जश्न

मंत्री गणेश जोशी ने हरियाणा जीत पर गुरुवार को हाथीबड़कला बाजार में जलेबी खिलाकर जीत का जश्न मनाते हुए।

देहरादून, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मंत्री गणेश जोशी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत और जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर गुरुवार शाम को हाथीबड़कला बाजार में कार्यकर्ताओं को जलेबी खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे, मोदी मैजिक समाप्त हो गया है। उनके लिए यह ऐतिहासिक जीत आईना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर देश के प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा में जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। उसमे सफलता मिली है। हरियाणा की जीत सिर्फ एक ट्रेलर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, झारखण्ड और केदारनाथ उपचुनाव भी भाजपा जितने वाली है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की ओर से विगत 10 वर्षो में हुए अभूतपूर्व कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों और हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास की जीत है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, संध्या थापा, भूपेंद्र कठेत, सिकंदर सिंह, बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, दिनेश प्रधान, संजय नोटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top