Bihar

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर आकृति उकेर, रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा की आकृति उकेर कर श्रद्धांजलि देते मधुरेन्द्र

पूर्वी चंपारण,10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने गुरुवार की सुबह में अपनी 3 घंटो के कड़ी मेहनत के बाद पीपल की पत्तों पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की बेमिसाल तस्वीर उकेरते हुए रिप रतन टाटा लिख कर उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है। मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। रतन टाटा एक दरियाद‍िली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी सादगी, नेतृत्वक्षमता और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top