Assam

आज 26 दुर्गा मंडपों में जाकर दर्शन करे रहे हैं मुख्यमंत्री सरमा

गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा दुर्गा पूजा की सप्तमी के अवसर पर आज राजधानी गुवाहाटी के वार्ड नंबर दो, नौ तथा 23 के 26 दुर्गा मंडपों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन करे रहे हैं। मुख्यमंत्री दिसपुर से निकलकर धीरेनपाड़ा, गणेशपाड़ा, मालीगांव, कामाख्या गेट, मिलननगर, गोटानगर पानबाजार, पलटन बाजार आदि इलाकों में स्थित पूजा मंडपों में दर्शन के लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के पूजा दर्शन की कामरूप (मेट्रो) पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने दोपहर दो बजे से पूजा मंडपों में जाकर पूजा अर्चना के अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य में शांति समृद्धि एवं राज्यवासियों की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top