RAJASTHAN

विजयादशमी पर सांगानेर महानगर में चार स्थानों पर निकलेगा पथ संचलन

विजयादशमी पर सांगानेर महानगर मे हजारों स्वयंसेवक दिखाएंगे पराक्रम

जयपुर, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । विजयादशमी पर सांगानेर महानगर के हजारों पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक पराक्रम का सामूहिक प्रदर्शन करेगे। ग्यारह से चौदह अक्टूबर तक छह नगरों के छह स्थानों पर होने जा रहे विशाल शारीरिक प्रधान कार्यक्रम की तैयारियां चरम पर है। स्वयंसेवक न केवल सुबह-शाम नियमित शाखाओं पर अपने-अपने शारीरिक विषयों का प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। बल्कि घर-घर जाकर हिंदू समाज के प्रबुद्धजनों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्यक्रम मे पधारने के लिए आमंत्रण पत्र भी दे रहे हैं।

सांगानेर विभाग संघचालक रामकरण एवं महानगर संघचालक आशीष कुमार ने बताया कि हिन्दू समाज मे पौरुष और पराक्रम का जागरण श्री विजयादशमी के पर्व पर होता है। इस वर्ष श्री विजयादशमी पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांगानेर महानगर ने नगर स्तर पर छह स्थान पर विभिन्न विभिन्न नाम से छह विशाल शारीरिक प्रधान कार्यक्रम की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों मे नियुद्ध, दण्ड प्रहार, दण्ड युद्ध, समता, पदविन्यास, आसन, दण्ड योग, व्यायाम-योग, घोष इत्यादि शारीरिक विषयो का सामूहिक प्रदर्शन होगा। शौर्य दर्शन -2024 मे अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैय्याजी, सुदर्शन-2024 मे अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, अभ्युदय-2024 मे राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, स्वराज-2024 मे राजस्थान क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गंगा विष्णु, तेजस-2024 मे सह जयपुर प्रान्त प्रचारक विशाल कुमार व पराक्रम-2024 मे जयपुर प्रांत सेवा प्रमुख सूर्य प्रकाश का मुख्य वक्ता के रूप मे उद्बोधन मिलेगा। उन्होंने बताया कि शौर्य दर्शन -2024ः 11 अक्टूबर सायं 4 बजे भगत सिंह पार्क साईं सेक्टर आठ में। वहीं तेजस-2024ः 12 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे, योगेंद्र नगर पार्क।

अभ्युदय-2024ः 12 अक्टूबर प्रातः 9 बजे जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर

स्वराज-2024 : 13 अक्टूबर 4.30 बजे होम्योपैथिक विश्वविद्यालय खेल मैदान।

पराक्रम-2024 : 13 अक्टूबर प्रातः 9 बजे सुबोध पीजी कॉलेज एयरपोर्ट सांगानेर।

सुदर्शन-2024 : 14 अक्टूबर सायं 5 बजे, सांगानेर नगर निगम स्टेडियम में है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top