Haryana

कैथल: बाइक सवार बदमाश महिला को गोली मार,हुए फरार

गोली लगने के बाद घायल महिला अस्पताल दाखिल

घायल महिला अस्पताल में दाखिल,

कैथल, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बाइक पर आए तीन बदमाशों ने गुरुवार सुबह एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के सीने पर लगी। जिसे इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

बुधवार को भी तीन बदमाशों ने एक बाइक रेहडी चालक को गांव गढी के पास गोली मारी थी। डीएसपी बीरभान ने बताया कि चीका रोड मलिक नगर में एक 35 वर्षीय महिला सरोज को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। घायल महिला के अनुसार सुबह तीन अज्ञात युवक बाइक पर आए थे। जो महिला को गोली मारकर फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है।

घायल महिला सरोज की ससुराल जींद के मखंड गांव में है। उनकी जमीन नारनौंद में पड़ती है। उस जमीन के झगड़े के बारे में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में केस चल रहा है। उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / नरेश कुमार भारद्वाज

Most Popular

To Top