RAJASTHAN

हेरिटेज निगम ने रामलीला के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

निगम

जयपुर, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हेरिटेज निगम कई सामाजिक कार्यक्रम में भी जागरुकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शहर के न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के जरिए भी हेरिटेज निगम ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव भी मौजूद रही।

महापौर कुसुम यादव ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक भी एक रावण के समान ही है। ये मानव जाति के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसका अंत जरूरी है। हमें ये प्रण लेना है कि प्लास्टिक का कभी उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान हेरिटेज निगम की ओर से एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला मंचन समिति के पदाधिकारी, किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना सहित अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top