Uttar Pradesh

हरियाणा में भाजपा की जीत मोदी पर अटूट विश्वास का प्रमाण—भूपेन्द्र चौधरी

कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता
भाजपा कार्यालय में खुशी मनाते कार्यकर्ता

लखनऊ, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने हरियाणा के समस्त मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार जताया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा की उत्कृष्ट विकास नीतियों एवं गरीब कल्याण योजनाओं का नतीजा है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश कार्यालय पर विजयोत्सव मनाया गया।

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर अतिशबाजी की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनादेश देकर विपक्ष द्वारा संविधान और आरक्षण को लेकर लगातार फैलाए जा रहे झूठ और षडयंत्र का भी जवाब दिया है। यह जीत केवल संगठन के रूप में भाजपा की ही नहीं है, कार्यकर्ताओं की ही नहीं है बल्कि जनविश्वास की भी जीत है। जनादेश ने जाति-धर्म में बंटवारे के लिए इंडी गठबंधन के षड्यंत्रों का पर्दाफाश भी करने का काम किया है। किसानों, जवानों, पहलवानों के नाम पर भी कांग्रेस समेत संपूर्ण इंडी गठबंधन ने झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम किया। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के छुटभैया नेताओं के साथ ही पूरे इकोसिस्टम ने भी फरेब का सहारा लेकर झूठा नैरेटिव सेट करने का काम किया जिसे जनता ने विफल कर दिया है।

पार्टी मुख्यालय पर हुए विजयोत्सव में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, सुभाष यदुवंश, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह व अतुल अवस्थी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, महापौर सुषमा खरकवाल समेत अन्य प्रमुख नेता व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top