Uttrakhand

स्वामी रामदेव से मिले मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, वैदिक शिक्षा, आयुर्वेद व स्वदेशी की उन्न्नति पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पतंजलि में

हरिद्वार, 08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योगगुरु स्वामी रामदेव से मंगलवार काे मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संत कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। संत कुटीर पहुंचने पर स्वामी रामदेव ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

भेंट के दौरान स्वामी रामदेव एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वैदिक शिक्षा, स्वास्थ्य और आयुर्वेद व स्वदेशी के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की उन्न्नति को लेकर चर्चा की। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने स्वामी रामदेव द्वारा योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही पतंजलि द्वारा ऐसे ही देश को योग एवं आयुर्वेद का लाभ मिलता रहे, ऐसी कामना की।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top