HEADLINES

हरियाणा में हैट्रिक से भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल, प्रधानमंत्री सहित कई केन्द्रीय मंत्री पहुंचे मुख्यालय

भाजपा में जश्न का माहौल, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे मुख्यालय

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीतीं है। हरियाणा में हैट्रिक लगाने के बाद मंगलवार को शाम से ही भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। विजय उत्सव के लिए गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह मुख्यालय पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद मोदी अक्सर पार्टी मुख्यालय पहुंचते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं।

विजय उत्सव के लिए मुख्यालय में कई तैयारियां की गई हैं। सुबह मायूस नजारे के बाद दोपहर में भाजपा मुख्यालय में एकदम से बहार आ गई। सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। इसके बाद, पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top