Haryana

पलवल: दो सीटों पर भाजपा एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की

भाजपा उम्मीदवार को जीत का सर्टीफिकेट मिलता हुआ

पलवल, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पलवल जिले की तीनों सीटों के नतीजे घोषित हो चुके है। जिले की 2 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज है। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। जिले की होडल सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान हार गए हैं। पलवल सीट से भाजपा के गौरव गौतम ने 33669 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 109118 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के करन सिंह दलाल को 75513 वोट मिले।

होडल सीट से भाजपा के हरेन्द्र सिंह ने 2595 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें इस सीट से 68697 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी उदयभान को 66065 मिले है। हथीन सीट पर कांग्रेस पार्टी के​ उम्मीदवार ​​​​​​मोहम्मद इसराईल ने 32532 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर मोहम्मद इसराईल को 79638 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनोज रावत को 47106 मिले है। तीसरे नंबर पर इंडियन नेशनल लोक दल के तैय्यब हुसैन उर्फ नजीर अहमद रहे है। इन्हें 37843 वोट मिले है।

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top