Gujarat

सूरत में नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

सूरत में नकली नाेट मामले में गिरफ्तार किए गए आराेपित।

-500 रुपये के 1592 नकली नोट मिले

-आंध्र प्रदेश से डिलीवरी लेने आया था आरोपित

सूरत, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । नकली नोट को बाजार में खपाने के उद्देश्य से निकले दो आरोपितों को सूरत की सारोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 500 रुपये के 1592 नकली नोट मिले हैं। आरोपितोंं से पूछताछ में देशव्यापी नकली नोट के नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश का मूल एक आरोपित नकली नोटों की डिलीवरी लेने सूरत आया थे, जबकि नकली नोट देने वाले महाराष्ट्र का एक आरोपित सूरत पहुंचा था। आरोपी के पास से एक मैप भी मिला है, जिसमें गांधीधाम समेत अन्य शहरों के नाम शामिल है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित नकली नोटों की अन्य राज्यों भी डिलीवरी करते होंगे। सारोली पुलिस के अनुसार आरोपितोंं के पास मिले नकली नोट के बंडल में शुरू और अंत में असली नोट थे। असली नोटों की संख्या आठ बताई गई है। बीच में नकली नोट थे, जिस पर मनोरंजन बैंक और चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था। बताया गया कि दिवाली के दौरान भीड़-भड़क्का में इन नोटों को खपाने की तैयारी थी।

एसीपी पी.के. पटेल ने बताया कि दो लोग असली नोटों के बीच नकली नोट रखकर उसे बाजार में चलाने की कोशिश में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मूल महाराष्ट्र का निवासी फारुक बिस्मिल्ला और मूल आंधप्रदेश का निवासी मनोहर को पकड़ा। आरोपित फारुक मजदूरी करता है, वहीं मनोहर कोई काम नहीं करता है। दिवाली नजदीक आता देख दोनों आरोपितों ने सूरत शहर के बैंक, मार्केट क्षेत्र में असली नोट के साथ नकली नोट खपाने की योजना बनाई। मार्केट प्लेस नाम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दोनों एक दूसरे के सम्पर्क में आए थे। आंध्र प्रदेश से आए युवक मनोहर को रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उसने महाराष्ट्र के फारुक को सूरत बुलाया था। फारुक ने सूरत आकर मनोहर को 8 लाख रुपये के नकली नोट दिए। इसके बदले मनोहर ने उसे एक लाख नकली नोट के बदले 25 हजार असली रुपये दिए।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top