Madhya Pradesh

छतरपुर : रानी दुर्गावती ने 52 युद्ध में से 51  में विजय प्राप्त की : नंदिता पाठक

छतरपुर : रानी दुर्गावती की 501 वीं जन्म जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

छतरपुर, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में रानी दुर्गावती की जन्म जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर उपस्थिति रही साथ ही मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार परामर्शदाता मूरत सिंह , मनीष जैन वंदना तिवारी अमर सिंह एवं विनोद विश्वकर्मा और अधिक संख्या में छात्र उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान रानी दुर्गावती के जीवनी पर प्रकाश डाला उनके जन्म स्थान आदि विषयों के बारे में श्रीमती नंदिता पाठक द्वारा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया किस प्रकार से उन्होंने अपने जीवन में 52 युद्ध लड़े और 52 युद्ध में से वह 51 में विजय प्राप्त की ऐसी महारानी दुर्गावती के जीवनी पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद विश्वकर्मा एवं आभार व्यक्त मूरत सिंह के द्वारा किया गया।

(Udaipur Kiran) / सौरव भटनागर

Most Popular

To Top