CRIME

पेपर लीक की मुख्य सूत्रधार महिला लेक्चरर गिरफ्तार : कोटा में पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थी, 25 हजार का इनाम था घोषित

कोटा के जवाहर नगर से एसओजी की गिरफ्त में आई वर्षा बिश्नोई ब्लैक शर्ट में

जोधपर, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने पेपर लीक प्रकरण मेें एक मुख्य सूत्रधार महिला को गिरफ्तार किया है। जोकि कोटा के जवाहर नगर इलाके से दस्तयाब की गई। उसे एसओजी को सुपुर्द किया जाएगा। वह एसओजी में मुख्य सूत्रधार के रूप में वांछित है। आरोपी महिला खुद लेक्चरर है और पेपर लीक से जुड़े एक मुख्य सूत्रधार की नजदीकी रिश्तेदार भी है। वह कोटा में एक पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में एसओजी की मुख्य सूत्रधार के रूप में वांटेड सांचोर की वर्षा विश्रोई को गिरप्तार किया किया गया है। वह पिछले छह माह से फरार चल रही थी और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था। वह पिछले काफी समय से पुलिस का छका रही थी।

कोटा में पेइंग गेस्ट बन रह रही थी:

आईजी विकास कु मार ने बताया कि उसकी सरगर्मी से तलाश चल रही थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए साइक्लोनर टीम का भ्ीा गठन कर रखा था। वह अपने नाम पते बदलने के साथ छद्म नाम से रह रही थी। इस बीच पुलिस को पता लगा कि वह कोटा में जवाहर नगर इलाके में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही है। इस पर पुलिस ने कोटा पुलिस के सहयोग से पेइंग गेस्ट चैकिंग अभियान चलाया और उसे एक घर से पेइंग गेस्ट के रूप में रहते पकड़ा। उसने अपना नाम पता फर्जी बताया था।

25 हजार का था इनाम घोषित :

वह काफी समय से एसओजी की वांटेड थी और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हो रखा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिलने के साथ ही उसे दस्तयाब कर लिया गया। उसकी तलाश के लिए हॉस्टलों और ढाबों, चौराहों पर भी नजर रखी गई। उस पर डमी अभ्यर्थियों को बिठाने एवं खुद के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top