RAJASTHAN

कर्मयोगी ने नौजवानों को सक्षम बनाने के लिए रखी आर्य वीर दल की नींव: गहलोत

jodhpur

जोधपुर, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सर्किट हाउस में कर्मयोगी मदन सिंह आर्य की 39वीं पुण्यतिथि के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि नौजवानों का शारीरिक, आत्मिक व बौद्धिक विकास करने के लिए कर्मयोगी मदन सिंह आर्य ने पूरे देश में आर्य वीर दल शाखा की नींव रखी।

आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से आठ अक्टूबर को शाम 4 बजे आर्य वीर दल के संस्थापक कर्मयोगी मदन सिंह आर्य का 39वां पुण्यतिथि समारोह आर्य समाज पाबूपुरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। संचालक उम्मेद सिंह आर्य ने बताया कि राजस्थान में बॉक्सिंग और जिम्नास्टिक के जनक, युवाओ के प्रेरणा स्रोत, महर्षि दयानन्द सरस्वती के अनन्य भक्त कर्मयोगी मदनसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर मंगलवार सुबह पांच बजे नई सडक़ राजीव गांधी चौराहा से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पुण्य तिथि का मुख्य समारोह आर्य समाज पाबूपुरा में शाम चार बजे वैदिक यज्ञ के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम में आर्य वीरों द्वारा व्यायाम व प्रदर्शन भी किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व विधायक मनीषा पंवार, आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल आर्य, चांदमल आर्य, भंवरलाल हटवाल, जितेंद्र सिंह आर्य, शिवप्रकाश सोनी, विष्णुप्रकाश, पूनम सिंह शेखावत, एडवोकेट चैनाराम आर्य, महेश आर्य, कुलदीप सिंह, राजेश देवड़ा, रोशनलाल सहित आर्य वीर दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top