Jammu & Kashmir

कश्मीर के गांदरबल में प्रवासी मैकेनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

श्रीनगर, 07 अक्टूबर, हि.स.। उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी मजदूर ने आज कथित तौर पर मध्य कश्मीर के गांदरबल के आरामपोरा इलाके में खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार मृतक जो पेशे से मैकेनिक था, अपने किराए के कमरे में लटका हुआ पाया गया जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता

Most Popular

To Top