Madhya Pradesh

ISSF जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप : सूरज शर्मा ने पिस्टल इवेन्ट में जीता स्वर्ण पदक

ISSF जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप : सूरज शर्मा ने पिस्टल इवेन्ट में जीता स्वर्ण पदक

भोपाल, 5 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran) । 26 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2024 तक ISSF जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन लीमा (पेरू) में किया जा रहा है। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा ने शूटिंग खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 25 मी स्पोर्ट्स पिस्टल इवेट में स्वर्ण पदक अर्जित विश्व चैम्पियन बन गये है। पेरू में आयोजित इस वर्ल्ड कप में सूरज ने 2 स्वर्ण और 01 रजत सहित 03 पदक अर्जित कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया।

यह रहा विस्तृत परिणाम

1 25 मी. स्पोर्ट्स जूनियर पिस्टल व्यक्तिगत इवेन्ट भारत 585/600 स्वर्ण

भारत 583/600 रजत

यूक्रेन 580/600 कांस्य

2 25 मी. स्पोर्ट्स जूनियर पिस्टल टीम इवेन्ट भारत 1729 ध्1800 स्वर्ण

पोलेण्ड 1726 /1800 रजत

इटली 1721/1800 कांस्य

3 25 मी. स्पोर्ट्स जूनियर पिस्टल व्यक्तिगत इवेन्ट भारत 571/600 स्वर्ण

पोलेण्ड 568/600 रजत

भारत 568/600 कांस्य

इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा के जूनियर विश्व चैम्पियन बनने और उनकी अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि सूरज शर्मा वर्ष 2022 के प्रतिभा चयन अंतर्गत डे-बोर्डिंग स्कीम में प्रवेश दिया गया था। खेल प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2023 में बोर्डिंग स्कीम में चयनित किया गया था। सूरज मूलतः ग्वालियर के निवासी है।

शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक पी.एन.प्रकाश, सहायक प्रशिक्षक जयवर्धन सिंह एवं यशिका डेनियल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् हैं।

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top