Bihar

फसल क्षति मुआवजा नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया बेतिया में प्रदर्शन

फसल क्षति मुआवजा नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया बेतिया में प्रदर्शन।

बेतिया, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम चंपारण ज़िला मुख्यालय बेतिया के बगल में बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले दिराया वासी के दुख दर्द में जिला प्रशासन सहयोगी नहीं बन रहा है। साथ ही बाढ़ की पानी में तैयार धान फसलों के मुआवजे नहीं मिलने के खिलाफ नौतन ब्लॉक शिवराजपुर के किसानों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन कर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।

किसान शेख परवेज़, शेख दुखी, शेख नजाम, शेख निजामुद्दीन, राजेश साह, हरिलाल साह, गोपीचंद चौधरी, सरफूदीन मियां, बन्हु साह, शंभु साह आदि ने कहा कि कुआर के महिने में कभी भी गंडक नदी के उफान से बाढ़ नहीं आयी है. जब फसल तैयार हो गया तो अचानक बाढ़ की पानी में डूब गए. धान फसलों के उपर तीन फीट पानी बहने से फसल बुरी तरह बर्बाद हो गया है।

किसान कर्ज लेकर खेती किये थे. तैयार धान फसलों के डूबने से किसान छाती पीटने को विवश हैं. बावजूद जिला प्रशासन के तरफ से किसानों के फसलों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. इससे पीड़ित किसानों में आक्रोश कायम है. किसानों ने अगाह किया है प्रशासन फसलों का मुआवजा नहीं देगी तो किसान अंचल सह जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होगें। जिसका सारा जवाब दही प्रशासन बनेगा।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Most Popular

To Top