Madhya Pradesh

ग्वालियरः शहर व जिले के अन्य कस्बों में निकाली गई महिला सुरक्षा जागरुकता रैलियां

ग्वालियर में निकली महिला सुरक्षा जागरुकता रैली

– कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर दी महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी

ग्वालियर, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । “शक्ति अभिनंदन अभियान” के तहत शुक्रवार को जिले की सभी ग्रामीण और शहरी बाल विकास परियोजना में महिला सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। साथ ही महिला से संबंधित नवीन कानूनों की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट में संयुक्त संचालक महिला बाल विकास सीमा शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी दीपक शर्मा ने महिलाओं से संबंधित अधिनियम एवं नवीन कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

ज्ञात हो कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देशय से शक्ति अभिनंदन अभियान चलाया जा रहा है। महात्मा गांधी की जयंती से शुरू हुआ यह अभियान 11 अक्टूबर तक चलेगा। कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी धीरेन्द्र सिंह जादौन एवं परियोजना अधिकारी राघवेन्द्र धाकड़ सहित लगभग 70 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

अभियान के तहत शुक्रवार को ग्वालियर शहर व जिले के अन्य कस्बों में महिला सुरक्षा जागरुकता पर केन्द्रित रैली निकाली गईं। ग्वालियर में हजीरा से किलागेट, के.आर.जी कॉलेज से बाड़ा, थाटीपुर चौराहे से थाटीपुर पुलिस थाना एवं डबरा व भितरवार आदि स्थानों पर महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top