West Bengal

शनिवार को कोलकाता आपेंगी पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर

डबल कांस्य पदक जितने वाली पहली भारतीय महिला मनु भाकर

कोलकाता, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर शनिवार दोपहर कोलकाता पहुंचेंगी। स्पोर्ट्स मैनेजर शतद्रु दत्ता ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। शतद्रु दत्ता ने कहा कि भाकर कोलकाता हवाई अड्डे से श्रीभूमि स्पोर्टिंग पूजा पंडाल के लिए रवाना होंगी।

इस बारे में अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु ने कहा कि मनु पंडाल एवं देवी दर्शन के अलावा क्लब की महिला फुटबॉलरों से मुलाकात कर हमारे फुटबॉलरों को प्रोत्साहित करेंगी। हम सभी मनु का स्वागत करने को उत्सुक हैं।

इसके बाद मनु शाम करीब पांच बजे हयात में ‘ताहादेर कथा’ (उनकी बात) कार्यक्रम में शामिल होंगी जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा मनु भाकर शाम छह बजे बरुईपुर में विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी की अगुवाई में आयोजित दुर्गा पूजा के उद्घाटन के लिए रवाना होंगी। इसके बाद ओलंपिक पदक विजेता रात की फ्लाइट से वापस लौट जाएंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा

Most Popular

To Top