RAJASTHAN

ऑपरेशन गरिमा अभियान : 11 हजार 610 महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

ऑपरेशन गरिमा अभियान   : 11 हजार 610 महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

जयपुर, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी आदि की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से चलाये जा रहे जन जागरुकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के विषय में जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में उक्त अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आयुक्तालय जयपुर में महिला सुरक्षा जन-जागरूकता के लिये निर्भया स्क्वॉड द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं से सम्बन्धित पोस्टर, को जागरूक किया गया । इसके चलते शुक्रवार को 11 हजार 610 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

फ्लेक्स बैनर आदि के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मोहल्ला इत्यादि में जाकर व बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन जैसे- लाे फ्लोर बस, सिटी बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा कर महिलाओं, बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे में जानकारी देकर लगभग 11 हजार 610 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया एवं थानाधिकारी हरमाड़ा मय टीम निर्भया स्क्वॉड के साथ मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया, कच्ची बस्ती, मुख्य बाजार तथा कॉलोनियों में फ्लैग मार्च के माध्यम से महिलाओं,बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे मे जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

इसके साथ प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज में जाकर 3 हजार 590 महिलाओं, बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हैल्प लाईन नम्बरो की जानकारी दी गई।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top