Bihar

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर मंत्री व विधायक ने जताया शोक

ब्रह्मदेव प्र. सिंह

सहरसा, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत सरकार से सेवा निवृत्त स्व ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह साकेत भवन हनुमान चौक गंगजला सहरसा के असामयिक निधन से भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत हैं।

सेवा निवृत्त के बाद सहरसा में लंबे समय समय तक सामाजिक राजनीतिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भुमिका निभाते रहे।वही क्षत्रिय महासभा एवं भाजपा से जुड़ कर सक्रिय भूमिका निभाई।उनका निधन परिवार की अपूरणीय क्षति के साथ साथ सहरसा के लिए भी क्षति है। उनके निधनोपरांत उनके पैतृक गांव ईटहरी धपरिया सुपौल में 29 सितंबर को दाह संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र सुशील कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।उनके निधन पर बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलु ने कहा कि ब्रह्मदेव बाबू हमेशा रचनात्मक भुमिका निभाते रहे।

जीवन पर्यत राष्ट्र सेवा मे तत्पर रहे।उनके निधन से बहुत मर्माहत हूं जिसकी भरपाई निकट भविष्य मे संभव नही है।शोक प्रकट करने वालों में भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, डॉ राम नरेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिदधु, विजय बसंत,सुशील सिंह,अनिल कुमार सिंह,बौआ सिंह, चंचल सिंह सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top