RAJASTHAN

चार अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई संभव

मौसम

जयपुर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश में मानसून की विदाई अंतिम चरण में है। पश्चिम राजस्थान के शहरों से मानसून की विदाई हो चुकी है, वहीं पूर्वी राजस्थान से विदाई का दौर शुरू हो चुका है। 4-5 अक्टूबर तक मानसून की पूर्वी राजस्थान से पूरी तरह से विदाई संभव है। जयपुर से मानसून की विदाई 3 अक्टूबर तक संभव है। मंगलवार को प्रदेश में कहीं पर भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में अधिकांश शहरों के पारे में एक से 3 डिग्री तक का उछाल देखा गया। सबसे ज्यादा 3 डिग्री डूंगरपुर के पारे में बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को फलौदी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में भी दिनभर हल्के से मध्यम बादल देखने को मिले। हालांकि जयपुर में धूप में तेजी देखने को मिली। लोग गर्मी से परेशान होते नजर आए। जयपुर का अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिम से मानसून विदा हो चुका है और पूर्वी राजस्थान से 4-5 अक्टूबर के बीच विदा हो जाएगा। इसके बाद अगर कोई नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है तो बारिश संभव है। जयपुर से 3 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाएगी। पूर्वी राजस्थान से मानसून की विदाई के अनुकूल तंत्र बना हुआ है। ऐसे में जल्द ही पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top