Assam

खड़गे के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नगांव: कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें जलाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की तस्वीर।

नगांव (असम), 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के कलियाबर जिला युवा मोर्चा के सदस्यों ने आज नगांव के सामागुरी में कांग्रेस नेता खड़गे के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया।

युवा मोर्चा के सदस्यों ने मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र मंत्री प्रियम खड़गे द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना की स्थापना के खिलाफ टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी आदि के चित्र जलाए और सामागुरी में विरोध प्रदर्शन किया।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top