Uttrakhand

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का कोई ठोस आधार नहीं, जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष : प्रताप बिष्ट

जनता को गुमराह करती है कांग्रेस

हल्द्वानी, 30 सितंबर (Udaipur Kiran) । हल्द्वानी में कांग्रेस के जन आक्रोश रैली को लेकर नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि रैली का कोई ठोस आधार नहीं है। विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सड़क पर उतरे बिना मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से जन समस्यों को लेकर मिलती तो उसका समाधान जरूर हो जाता।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि धामी सरकार लगातार विकास कार्यों में तेजी ला रही है। इसके बाद भी कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जनता समझदार है, सब जानती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनहित से जुड़े हर विषयों पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वो इस तरह की बात कर रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top