HimachalPradesh

जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा की जीत पर अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

हमीरपुर, 30 सितंबर (Udaipur Kiran) । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला परिषद के बीर बगहेडा वार्ड से उपचुनाव में भाजपा समर्पित घोषित उम्मीदवार प्रवीण कुमार व नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 7 के उप चुनाव में भाजपा समर्पित घोषित उम्मीदवार नीरजा ठाकुर की जीत पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व समर्पण की जीत बताया है।

अनुराग सिंह ठाकुर में कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सुजानपुर में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिला परिषद के बीर बगहेडा वार्ड से उपचुनाव में भाजपा समर्पित घोषित उम्मीदवार प्रवीण कुमार व नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 7 के उप चुनाव में भाजपा समर्पित घोषित उम्मीदवार नीरजा ठाकुर की जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व समर्पण का परिणाम है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी में जनता के अटूट विश्वास को दिखाती है। भाजपा का कार्यकर्ता जब एकजुटता से चुनाव लड़ता है तो नतीजे में विजय स्वाभाविक है। सुजानपुर के दोनों उपचुनावों में भाजपा समर्पित दोनों प्रत्याशियों की जीत ने प्रदेश कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को आईना व कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के आक्रोश को दिखाया है। मैं इस जीत के लिए सुजानपुर की सम्मानित जनता का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Most Popular

To Top