HEADLINES

झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है : चिराग पासवान

चांदी का मुकट पहने चिराग पासवान

धनबाद, 29 सितंबर (Udaipur Kiran) । धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कॉप्लेक्स में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जन आक्रोश रैली किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि लोजपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले ये फैसला राज्य इकाई को तय करना है। इसके बाद उसपर केंद्रीय संसदीय समिति की मुहर लग जाएगी और ये परिस्थिति अधिसूचना जारी होने से पूर्व तय हो जाएगी। उन्होंने झारखंड की मौजूदा सरकार और मौजूद मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को बिहार और पूरे देश के समक्ष शर्मसार करने का काम किया और जिस तरह से मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए उससे देश ही नहीं दुनिया के सामने झारखंड को शर्मसार होना पड़ा। ऐसे में झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि यह अब तय हो चुका की चुनाव के बाद झारखंड में एक नई सरकार बनने जा रही है। और उस सरकार में लोक जान शक्ति पार्टी रामविलास की अहम भूमिका होगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- ‘लोजपा (रामविलास) झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका देखती है। मेरा जन्म एकीकृत बिहार में हुआ था, इस वजह से मैं भी झारखंडी हुआ।’ उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा का एक मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा- ‘मेरे पिता व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की कर्मभूमि भी झारखंड ही थी और उनका सपना था विकसित झारखंड। उसी सपने को मैं पूरा करने निकला हूं और इसी उद्देश्य के साथ पार्टी काम भी कर रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़े।’

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार झा

Most Popular

To Top