Delhi

हत्या के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार से एक बदमाश को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या सहित कई मामले दर्ज थे। इसकी तलाश पालम गांव थाना पुलिस टीम कई साल से कर रही थी। यह 4 साल से फरार चल रहा था। बाद में कोर्ट ने भी इसकी गिरफ्तारी के लिए इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है। यह बिहार के नालंदा जिला का रहने वाला है। इसके ऊपर 2020 में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे बिहार शरीफ में छापा मारकर गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2020 को पालम थाना इलाके में हत्या की एक वारदात हुई थी। पीड़ित शंभू यादव यादव के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसने बताया कि उसकी बेटी लापता थी बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतक लड़की का शव द्वारका सेक्टर 19 नाले में मिला था। हत्या इसलिए कर दी थी, उनके ससुराल वाले दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाए थे। मामले में बिहार के नालंदा रहने के रहने वाले पप्पू यादव की पुलिस को तलाश थी। वह लड़की के पति नीरज यादव का अंकल था।

लड़की की हत्या करके उसके शव को पैक करके नाले में फेंकने में उसने अहम भूमिका निभाई थी। आरोप है की जिस गाड़ी से शव को ठिकाना लगाया गया था, वह गाड़ी भी वही लाया था। पुलिस टीम उस समय से इसकी तलाश कर रही थी।

एसीपी उमेश की देखरेख में कांस्टेबल कुलदीप की टीम ने लगातार मशक्कत के बाद इस आरोपित का पता लगाया। फिर इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इसके लोकेशन को ट्रैक किया और फिर बिहार में जाकर वहां पर छापा मारा। पूछताछ में इसने बताया कि वह दो शादी कर चुका है। अपने भतीजे की पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद यह दिल्ली से भागकर बिहार चला आया, यहां छिपकर रहने लगा था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top