CRIME

महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

फोटो

औरैया, 28 सितंबर (Udaipur Kiran) । फफूंद थाना क्षेत्र स्थित गांव कमारा में शनिवार काे घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में पुत्री के शव को नहीं दिखाने पर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर थानाध्यक्ष के विरुद्ध आक्रोश जताया। उच्च अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने।

थाना क्षेत्र के गांव नगला अंधयारी निवासी महेश दोहरे ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी 22 फरवरी 2023 को क्षेत्र के गांव कमारा निवासी राजेन्द्र दोहरे के पुत्र राहुल उर्फ विजय के साथ की थी। आराेप है कि शादी में दिए गये दान दहेज से ससुराली जन खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी काे परेशान किया जा रहा था। ये बात बेटी ने खुद बतायी थी, लेकिन लाेकलाज के चलते उसे ही समझाया गया था।

दहेज के खातिर ससुरालियाें ने बेटी की हत्या करके शव काे फांसी पर लटका दिया है। जानकारी पर परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां पर बेटी के शव का अंतिम दर्शन करने भी नहीं दिया गया। इस बात से नाराज परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गये। परिजनों ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर एसपी कार्यलय पर दिबियापुर, औरैया व फफूंद थाने की पुलिस पहुंच गई। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देने के बाद परिजन माने गये।

पुलिस ने पिता महेश दोहरे की तहरीर पर मृतक खुशबू के पति राहुल उर्फ विजय, ससुर राजेंद्र, देवर विकास, नंद पिंकी के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top