Haryana

हिसार : योग भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नाै रामायणों के पाठ शुरु

रामायण के पाठ शुरु करते हुए संत मंडली व सत्संग में भाग लेते श्रद्धालु।

6 अक्तूबर को नगर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा

हिसार, 28 सितंबर (Udaipur Kiran) । शांति नगर स्थित परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्मज्ञान मंदिर के तत्वाधान में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्रीयोग शब्दानंद जी महाराज के 111वें जन्मोत्सव पर डोगरान मोहल्ला स्थित कुटिया मोक्ष द्वार में ब्रह्मदर्शी संत उपरामानंद महाराज के मार्गदर्शन में व संत रामानंद के सानिध्य में शनिवार सुबह नौ रामायणों के पाठ शुरु किए गए। भजन-कीर्तन किया गया।

नगर के सैंकड़ों लोगों ने दरबार में माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया। इसी कड़ी में से 4 अक्तूबर तक रोजाना प्रात: 5:30 बजे से 70 बजे तक व सायंकाल 3:30 बजे से 5:30 बजे तक कुटिया मोक्ष द्वार पर रामायण पाठ, सत्संग व प्रवचन किये जाएंगे। 5 अक्तूबर को प्रात:काल कुटिया मोक्ष द्वार पर व सायंकाल का सत्संग 3:30 बजे से 5:30 बजे तक ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल पर किया जाएगा। मंदिर प्रवक्ता के अनुसार 6 अक्तूबर को प्रात:काल 6 बजे मोक्षद्वार से ब्रह्मपुरी तीर्थ स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 8 बजे हवन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण, 11 बजे से विशाल सत्संग व रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। समापन पर विशाल भंडारा चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रथम नवरात्रे के दिन 3 अक्तूबर को प्रात: 6 बजे कुटिया मोक्षद्वार, डोगरान मौहल्ला से श्रीयोग उपराम आनन्द धाम, बाई पास तक पद यात्रा निकाली जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top