HEADLINES

झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए है परिवर्तन यात्रा : शिवराज

shivraj singh chauhan

लातेहार, 27 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जिले के महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित परिवर्तन यात्रा में संबोधित करते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार नो सिर्फ लूट मचाई है। यहां रोटी, बेटी और माटी के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तन यात्रा रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए ही है।

शिवराज ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की सरकार वोट बैंक बढ़ाने के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। यहां के मंत्री विधायक के घर से नोटों के बंडल मिल रहे हैं। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे भ्रष्ट और जन विरोधी सरकार को सत्ता से हटाकर झारखंड राज्य में बेहतर शासन व्यवस्था देने के लिए भाजपा संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में खनिज संपदा की भरमार है लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ अपना स्वार्थ साधने में लगी है। पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने यहां के किसानों के लिए जो योजनाएं बनाई थी, उन योजनाओं को भी वर्तमान सरकार ने बंद कर दी।

शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और यहां के किसानों को पूर्व की भांति प्रति एकड़ 5 हजार रुपये सहायता राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा सरकार बनते ही राज्य में खाली पड़े 2 लाख से अधिक सरकारी पदों को तत्काल भरा जाएगा। झारखंड की प्रत्येक महिला के खाते में सम्मानजनक राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

लातेहार जिले के गारू प्रखंड के कोटाम में विकास भारती संस्था के जनजाति किसान सम्मेलन में भी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आई है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य भी मिल पाएगा। मौके पर उन्होंने किसानों को कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Most Popular

To Top