HEADLINES

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली, 26 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. हरि बाबू कंभमपति की छुट्टी के दौरान अपने कर्तव्यों के अलावा, मिजोरम के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को नियुक्त किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top