Madhya Pradesh

मप्रः विश्व पर्यटन दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल, 27 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विश्व पर्यटन दिवस-2024 के उपलक्ष्य में आज (शुक्रवार को) विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो इस साल ‘पर्यटन और शांति’ की थीम पर आधारित है। कार्यक्रमों में शुरुआत सुबह 6 बजे भोपाल के विंड एंड वेव्स पर योगा और ज़ुम्बा सत्र से हो चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

वहीं, सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक गोल घर में चित्रकला, रंगोली, पुष्प सजावट व मेहंदी प्रतियोगिता होगी। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डीबी मॉल में फ्लैश मॉब व पर्यटन क्विज होगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में ही दोपहर 3:40 से 3:50 तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्य़क्रम व म्यूजिक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रदेश के संग्रहालयों एवं स्मारकों पर दर्शकों का आज प्रवेश नि:शुल्क

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय म.प्र भोपाल के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों पर दर्शकों (देशी एवं विदेशी) का प्रवेश निःशुल्क रखा गया हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top