HEADLINES

ईडी ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया की यूपी-हरियाणा की संपत्ति जब्त की

ईडी के लोगो का फाइल फोटो

नई दिल्ली, 26 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विवादित यूट्यूबर एल्विश यादव और संगीतकार फाजिलपुरिया की संपत्तियों को जब्त किया है। ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थित हैं। हालांकि, जब्त की गई इन संपत्तियों का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है।

सूत्रों ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने विवादित यूट्यूबर एल्विश यादव और संगीतकार फाजिलपुरिया की उत्तर प्रदेश और हरियाणा स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी ने यादव और फाजिलपुरिया से पहले पूछताछ किया था और उनकी टिप्पणियां पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ईडी ने वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थित दोनों व्यक्तियों की संपत्तियों को जब्त किया है। इन संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने कुछ दिन पहले सांप के जहर का अवैध कारोबार करने के आरोप में हिरासत में लिया था।

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Most Popular

To Top