Uttar Pradesh

कांग्रेस पार्टी राजनीतिक उद्देश्य साधने को संवैधानिक प्रक्रियाओं का किया दुरूपयोग : एस.पी. बघेल

कांग्रेस पार्टी राजनीतिक उद्देश्य साधने को संवैधानिक प्रक्रियाओं का किया दुरूपयोग:एस.पी. बघेल

-राहुल गांधी का परिवार जमाने से गाता चला आ रहा है वह हटा देंगे आरक्षण

कानपुर, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran) । विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा है कि वह आरक्षण हटा देंगे तो यह वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता चला आ रहा है। यह बात बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कानपुर नवीन मार्केट भाजपा कार्यालय पर पहुंचे भारत सरकार के मत्स्य एवं पंचायती राज मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। चाहे जवाहरलाल नेहरू रहे हो या इंदिरा गांधी इन्होंने कभी भी संविधान की मूलभूत संरचना को लागू नहीं किया। नेहरू सरकार ने 1956 में पिछड़े वर्गों के आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। नेहरू ने डॉक्टर अंबेडकर के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को समाप्त करने का संयंत्र किया। 1952 में लोकसभा चुनाव 1954 में लोकसभा उप चुनाव में डॉ अंबेडकर को हराने का पाप किया, यह भारत के लोकतंत्र में किसी से भी छिपा नहीं है।

वहीं इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को किस तरह से कुचला था, यह भी देश की जनता भली-भांति जानती है। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक संविधान में 25 बार संशोधन किया। 42 से संशोधन में 41 अनुच्छेदों में संशोधन और 11 नए अनुच्छेद जोड़े गए। 2014 के बाद मोदी के कार्यकाल में संविधान में केवल आठ बार संशोधन हुआ, वह भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

राहुल गांधी को अपने पिता राजीव गांधी के बारे में भी जनता को बताना चाहिए, जिन्होंने 3 मार्च 1985 को एससी आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि आरक्षण के माध्यम से हमें बुद्धओ को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया और 1990 में लोकसभा में आरक्षण का पुरजोर विरोध किया और मुसलमान को आरक्षण देने की वकालत की जो बाबा साहेब के मूल संविधान के खिलाफ था।

पत्रकार वार्ता से पूर्व एस पी बघेल फूलबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर आज उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पत्रकार वार्ता के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सीसामऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल के बूथ संख्या 12,13 में संपर्क करते हुए आम जनमानस को चल रहे सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

श्री बघेल के साथ पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top